ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशा, शादी करके छोड़ना सहित अन्य कुरीतियों को मिलकर करेंगे खत्म

डिंडौरी: डिंडौरी कबीर पंथ सेवा आश्रम में रविवार को मेहरा कल्याण संघ की बैठक की गई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने बैठक में शामिल लोगों से कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग देने की अपील की है।मेहरा कल्याण संघ द्वारा आयोजित बैठक में लोगों ने युवाओं में बढ़ते नशे का चलन, बेरोजगारी, शादी करके तलाक या छोड़ देना, सामाजिक भोज जैसे चलन को लेकर चर्चा की। जिला अध्यक्ष मायाराम ब्यौहार ने बताया कि समाज में शादी के समय लड़का, लड़की, उनके माता पिता बिना विचार-विमर्श के शादी कर देते हैं। इसमें लड़के और लड़की की मर्जी नहीं पूछते। ऐसे में शादी के बाद या तो लड़की ससुराल छोड़कर भाग जाती है या लड़का उसे छोड़ देता है। ऐसे में दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है।समाज के युवा बेरोजगारी की ओर बढ़ते जा रहे हैं, नशा कर रहे हैं। इन्हें कैसे रोजगार से जोड़ा जाए, नशे से इन युवाओं को कैसे दूर रखा जाए, इन सब बातों को लेकर चर्चा की गई है।हम सब मिलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। युवाओं को नशे से दूर और रोजगार से जोड़ने के उपाय खोजेंगे। बैठक में एमडी लोमस, पीएल गवले, गणेश बेलिया, लक्ष्मण मथनियां, धन्नू लाल कोरवे, ईश्वर नागेश सहित दर्जनों सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.