ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल,शिक्षा, रोजगार बचाओ समिति ने शहर में किया प्रदर्शन; लघु सचिवालय पर सौपेंगे ज्ञापन

हिसार: स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बच्चे।चिराग योजना एंव न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर स्कूल,शिक्षा,रोजगार बचाओ संघर्ष समिति, हिसार के बैनर तले आज हिसार में विरोध प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्य एचएयू यूनिवर्सिटी के पार्क में इक्ट्‌ठे हुए। स्कूली बच्चे और युवा हाथों में बैनर लिए हुए है, जिस पर लिखा है कि हरियाणा सरकार जवाब दो, कहां है रोजगार। शिक्षा है अधिकार, बंद करो इसका व्यापार जैसे पोस्टर हाथ में लिए हुए थे।इस मौके पर मास्टर विजय ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों को मर्जीकरण के नाम बंद किया जा रहा है। सरकार को टीचर्स की कमी को पूरा करना चाहिए न कि सरकारी स्कूल बंद करने चाहिए। हमारी मांग है कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2021 को रद्द करने, एचटेट पास युवाओं को रोजगार दिया जाए। सरकार ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के नाम पर खतरनाक एक्ट पास किया है, यह गलत काम किया है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.