ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 288 स्वाइन फ्लू के मामले

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अब तक 288 लोगों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आये हैं।  स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य सचिव को स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यक व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। राज्य में महामारी नियंत्रण विभाग के संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि राज्य में एक जनवरी से शुक्रवार तक कुल 288 रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार तक राज्य में 74 सक्रिय मामले थे और इन मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
मिश्रा ने बताया कि रायपुर जिले में पिछले महीने एच1एन1 वायरस से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि स्वाइन फ्लू के आठ अन्य मरीज जिनकी मौत हुई हैं उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक 168 मामले सामने आए हैं। वहीं दुर्ग जिले में 32, बिलासपुर में 14, राजनांदगांव में 11, रायगढ़ में नौ तथा बलौदाबाजार और धमतरी में आठ-आठ मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बस्तर और महासमुंद जिले में छह-छह, जांजगीर-चांपा में चार, कांकेर और गरियाबंद में तीन-तीन, दंतेवाड़ा, मुंगेली, सरगुजा और बेमेतरा में दो-दो और बालोद, कवर्धा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सुकमा और बीजपुर में एक-एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.