ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुदाई करते समय ‎किसान को ‎मिला बाइज़ेंटाइन युग का नक्काशीदार फर्श

गाज़ा । फलस्तीन के एक ‎किसान को खुदाई करते समय बाइज़ेंटाइन युग का एक नक्काशीदार फर्श का टुकड़ा मिला। विशेषज्ञों के मुताबिक यह गाज़ा में मिला अब तक का सबसे बड़ा पुरातात्विक खज़ाना है। इस खोज से पुरातत्वविद उत्साहित हैं। क्षेत्र के हमास शासक आने वाले दिनों में इस बाबत बड़ी घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं। बहरहाल, पुरातात्विक प्राचीन चीज़ों की बेहतर सुरक्षा का भी आग्रह किया जा रहा है क्योंकि क्षेत्र में स्रोत और जागरुकता की कमी के साथ-साथइज़राइल और फलस्तीनियों के बीच संघर्ष का भी जोखिम रहता है। यह फर्श इज़राइल की सीमा से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला है। इस फर्श पर पशु-पक्षियों के चित्रों की नक्काशी की गई है और इसके रंग चमकीले हैं। फ्रैंच बिबलिकल और आर्कोलोजिकल स्कूल ऑफ यरुशलम के आर एल्टर ने कहा कि गाज़ा में खूबसूरत फर्श मिला है और इस तरह का कुट्टिभचित्र (मोजै़क) पहले कभी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह ग्राफिक और समृद्धि में बेहतरीन है। एल्टर ने कहा कि यह फर्श पांचवी से सातवीं सदी के बीच का है। इस बात का पता लगाने के लिए सही तरीके से खुदाई करनी चाहिए कि यह कब बना था। बाइज़ेंटाइन साम्राज्य (या पूर्वी रोमन साम्राज्य) मध्य युग के दौरान रोमन साम्राज्य को दिया गया नाम था। इसकी राजधानी क़ुस्तुंतुनिया (कॉन्स्टैन्टिनोप्ल) थी, जो वर्तमान में तुर्किए में स्थित है, और अब इसे इस्तांबुल के नाम से जाना जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.