ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्टूडेंट्स ने पहले संस्थान की शिक्षा प्रणाली जानी, फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

फरीदाबाद! ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं! इस मौके पर वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जीजी शास्त्री ने छात्रों को कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताएं। चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे ने कहां कि पैरेंटस हमारे पास एक भरोसे के साथ अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। इसलिए हमारी यह जिम्मेदारी है कि अब इन बच्चों का भविष्य सवारें!लिंग्याज विद्यापीठ में शनिवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यहां की शिक्षा प्रणाली के बारे में अवगत कराना था। कार्यक्रम में नए सत्र के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्रों को स्टडी मैटेरियल, कोर्स नॉलेज, फ्यूचर प्रोस्पैक्ट्स एग्जाम पैटर्न और करिकुलम की जानकारी दी गई किसी भी प्रोफेशन को कॅरियर के तौर पर अपनाने के लिए यह जरूरी होता है कि छात्र उसे बारीकी से समझे! इस दौरान छात्रों को इंडक्शन प्रोग्राम के साथ-साथ पूर्व छात्रों की कुछ झलकियां भी दिखाई गई। फ्यूजन डांस, मैशप सॉग, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक से छात्रों ने समा बांध दिया। इस मौके पर वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जीजी शास्त्री ने छात्रों को कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताएं। साथ ही अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी उनके साथ सांझा किया। उन्होंने कहां केवल अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहना चाहिए ताकि उस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इंडक्शन प्रोग्राम के इस दौरान हुए सेल्फी काम्पटीशन, पोस्टर मेकिंग, वीडियो शार्ट रिल, स्टोरी राइटिंग, डिवेट काम्पटिशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व स्पोर्ट्स काम्पटिशन में आएं सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया! लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे ने कहां कि आप सभी पैरेंटस हमारे पास एक भरोसे के साथ अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। इसलिए हमारी यह जिम्मेदारी है कि अब इन बच्चों का हम भविष्य सवारें। उन्होंने कहां ये नई जनरेशन है जितना हम पढ़ाए उससे कही ज्यादा पढ़कर जाए। इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान ने एजुकेशन ग्रुप की विकास यात्रा विजन, मिशन वैल्यू अवार्ड, इंफ्रास्ट्रकचर फैसिलिटी,स्टूडेंट एचीवमेंट, इंटरनेशनल कोलेब्रेशन्स, स्पोर्ट्स एक्टिविटी आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.