ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन से आज फिर होगी पूछताछ

दिल्ली पुलिस बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर पूछताछ करेगी। इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने सोमवार सुबह 11 बजे जैकलीन को शाखा कार्यालय में पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।
इस मामले में जैकलीनइससे पहले बुधवार को भी EOW के सामने पेश हुई थी। इस दौरान जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी थी। पिंकी ईरानी ही जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाई थी। दोनों को आमने सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की गई थी। इस मामले में नोरा फतेही से भी शाखा ने पूछताछ कर चुकी है। दोनों अभिनेत्री से सुकेश से परिचय होने से लेकर उसकी ओर से दिए गए गिफ्ट के बारे में पूछताछ की गई। दोनों अभिनेत्री से शाखा सात से आठ घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं। जिनसे आगे पूछताछ की जाएगी। सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। सुकेश पर कई रसूखदार लोगों से ठगी करने का आरोपी है। इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं। उस पर जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को करोड़ों रुपये देकर सुविधा लेने का आरोप है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.