ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिसको कांग्रेस छोड़कर जाना है जाए: कमल नाथ

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बागियों को लेकर तीखे तेवर दिखते हुए कहा है की जिसको कांग्रेस छोड़कर जाना है जाए, किसी के जाने से कांग्रेस खत्म नहीं होगी। यह बयान कमलनाथ ने पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के कांग्रेस छोड़ने के संदर्भ में कही।  प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा की जिसको कांग्रेस छोड़कर जाना है जाए और किसी के जाने से कांग्रेस खत्म नहीं होगी। जिस कांग्रेस नेता के विचार बीजीपी से मिलते है उनको मै अपनी मोटर दे दूँगा, उनके पास जाने के लिए। कमलनाथ ने सख्त लहजे मै कहा की जो पार्टी छोड़कर कर जा रहा है तो क्या मैं उसके घर जाकर उसको रोकूंगा नहीं।  मैं किसी पर दबाव नहीं बनाता। बीजेपी दबाव बना सकती है, पैसे दे सकती है और प्रलोभन दे सकती है। अरुणोदय चौबे को हम पहले ही पार्टी से निष्कासित कर चुके हैं। भाजपा आज दबाव-प्रभाव की राजनीति कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.