ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिगरेट पीने से मना किया तो बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ की हाथापाई; CCTV कैमरे में घटना कैद

सरगुजा: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश।सरगुजा जिले के एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात कुछ युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि बनारस रोड स्थित गायत्री पेट्रोल पंप पर कुछ युवक गाड़ी में तेल भरवाने आए थे। उस दौरान वे सिगरेट पी रहे थे। चूंकि पेट्रोल पंप पर ज्वलनशील पदार्थ जलाना मना होता है, ऐसे में कर्मचारियों ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया। इस पर युवक गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई की। युवकों ने बहुत देर तक वहां हंगामा किया और बाद में फरार हो गए।ASP विवेक शुक्ला ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन।पेट्रोल पंप पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी मारपीट की घटना कैद हो गई। गांधीनगर पुलिस थाने में मामले की शिकायत करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 294, 506, 323 के तहत केस दर्ज किया है। ASP विवेक शुक्ला ने कहा कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। ASP विवेक शुक्ला ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.