ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने नशे की तस्करी में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने अमेरिका से ड्रग तस्करी करने वाले गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाकर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में छात्रों को नशीले पदार्थ की तस्करी करता था। इसके बदले वह क्रिप्टो करेंसी से भुगतान करते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में अभी कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। नोएडा-ग्रेनो में पढ़ने वाले छात्रों को नशीला पदार्थ आपूर्ति करने वाले सक्रिय है। इसके नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस और स्वाट टीम लगी हुई थी। जब पुलिस को गिरोह के बारे में पता चला तो इनकी तलाश में जुट गई।टेलीग्राम के माध्यम से उनके ग्रुप के बारे में पता चला। डीसीपी अभिषेक वर्मा इससे जुड़ गए। इसके बाद खुद डीसीपी ग्राहक बनकर इन लोगों से मिलने के लिए गए। इसके बाद टीम ने भानु निवासी सी-63 ज्ञानबाग कॉलोनी, फरीदाबाद, अधिराज निवासी एफ-107 साउथ एंड अपार्टमेन्ट इरोज गार्डन चार्म्स वूड विलेज, फरीदाबाद और सोनू कुमार निवासी सी-402, फरीदाबाद को एलजी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।इनके पास से अवैध नशीला ओरिजनल ग्रोवर कैलिफोर्निया वेड,टेबलेट,वजन मापने की छोटी इलेक्ट्रोनिक मशीन,सिल्वर धातु की पाउडर बनाने की डिब्बी बरामद की है।वहीं, 960 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।इसकी कीमत 29 लाख रुपये है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.