ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरी के आरोप में 3 महीने से बंद था; काला पीलिया से पीड़ित था

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में जेल में उपचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे 3 महीने पहले चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि करीब तीन चार महीने पहले चोरी के मामले में बहादुरगढ़ निवासी राजू को गिरफ्तार किया था। तभी से वह झज्जर की दुलीना जेल में था। उन्होंने बताया कि आरोपी राजू काला पीलिया और एचआईवी का मरीज था। 18 सितंबर को उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।कागजी कार्यवाही पूरी करके और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा कराया गया। इसके उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वही मृतक के भाई श्याम लाल ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी गई कि उसके भाई की तबीयत खराब हो गई है और उसे मेडिकल लाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.