ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विराट कोहली का बल्ला मोहाली में बनाता है माहौल

टीम इंडिया को 20 सितंबर से 25 सितंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को चंडीगढ़ के मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेला जाना है। इस मैदान पर विराट कोहली का बल्ला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जमकर चला है। वनडे इंटरनेशनल में विराट को इस मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा गया हैं, टी20 इंटरनेशनल में भी उन्होंने इसी मैदान पर यादगार नॉटआउट 82 रनों की पारी खेली थी। 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इसी मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया था, जिसे विराट ने अपने दम पर जिताया था।

विराट ने इस मैदान पर तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 13 मैच खेले हैं और इस दौरान 64.27 की औसत से उन्होंने इस मैदान पर 707 रन बनाए हैं। विराट ने 2016 में इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी। यहां विराट ने दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें एक में उन्हें बैटिंग करने का मौका भी नहीं मिला था। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला गया था

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.