ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने युवाओं को गृह मंत्रालय में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के दो साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं गिरफ्तार होने वाले दोनों आरोपी बीते छह साल से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस की तरफ से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।डीसीपी अमित गोयल ने बुधवार को बताया कि अहमदाबाद निवासी भूपेंद्र ने क्राइम ब्रांच को एक शिकायत वर्ष 2016 में दी थी। उसने बताया था कि न्यूज पेपर में गुप्त सिपाही की भर्ती का एक विज्ञापन आया था। उसमें दिए गए नंबर पर उसने कॉल किया। सामने वाले व्यक्ति ने उसके बारे में तमाम जानकारी ले ली। कुछ दिन बाद उन्हें एक जॉब लेटर मिला जिसमें उन्हें बताया गया कि वह इंडिया वेलफेयर एसोसिएशन, गृह मंत्रालय के अधीन गुप्त सिपाही चुने गए हैं और सिक्योरिटी के तौर पर उनसे 1.16 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराने के लिए कहा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.