ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात में भी पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी

वडोदरा। आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  ने वादा किया है कि अगर गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव  में उनकीs पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब  की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना  लागू की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने आप शासित राज्य पंजाब में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने पर विचार करने के लिए एक आदेश जारी किया है।

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘ गुजरात में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सड़कों पर है। उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है। मैं उन्हें गारंटी देता हूं कि जब आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी तो हम गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे।’ विधानसभा चुनाव से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत केजरीवाल एक बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी ओपीएस लागू करेंगे।’ केजरीवाल ने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से अपना आंदोलन जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी  सरकार ओपीएस लागू करती है तो ठीक है और अगर नहीं, तो दो महीने बाद उनकी पार्टी इसे लागू करेगी, जब मौजूदा सरकार बदल जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी किसी सरकार को चुनने या हटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आप को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को हटाने के लिए काम करने का आह्वान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.