ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ

नई दिल्ली। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच समकरंद में हाल ही में संपन्न हुए शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया था। उनकी इस पहले के लिए अब दुनियाभर में तारीफ हो रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तो संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए उनकी सराहना की है। मैक्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा है कि आज का समय युद्ध का नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले समय अमेरिका ने भी पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया था और वहां की मीडिया ने जमकर तारीफ की थी। मेक्रों ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि आज का समय युद्ध का नहीं है। यह समय पश्चिमी देशों के खिलाफ बदला लेने के लिए या फिर पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने के लिए नहीं है। यह समय हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा था,  समय युग युद्ध का नहीं है। मैंने आपसे फोन कॉल पर भी इसके बारे में बात की है। आज हमें इस बारे में बात करना चाहिए कि हम शांति के पथ पर कैसे विकास कर सकते हैं। भारत और रूस कई दशकों से एक-दूसरे के साथ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कही थी। उन्होंने कहा था, “हमने भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न मुद्दों के बारे में फोन पर कई बार बात की है। हमें खाद्य, ईंधन सुरक्षा और उर्वरक की समस्याओं के समाधान के तरीके खोजने चाहिए। मैं यूक्रेन से हमारे छात्रों को निकालने में हमारी मदद करने के लिए रूस और यूक्रेन को धन्यवाद देना चाहता हूं।” पीएम मोदी को जवाब देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति के बारे में जानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.