ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीड़ित ने कहा- सोशल मीडिया पर दूसरा फोटो दिखाकर की दोस्ती, चैटिंग में मिले भागने के सबूत

दमोह: दमोह जिले के फुटेरा कला गांव में रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। बीते एक माह से पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। बुधवार दोपहर पति राजेश जैन दमोह एसपी डीआर तेनिवार से अपनी पत्नी को खोजने का आग्रह करने के लिए पहुंचा। एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी से 2010 में उसने रायपुर जाकर विवाह किया था। उसकी शादी जैन समाज में नहीं हो रही थी, इसलिए उसने यादव समाज की लड़की से शादी की थी। करीब 12 साल से वह अपने गांव में साथ रह रहे थे। उससे दो बच्चे भी हैं, जिसमें 10 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। 18 अगस्त को उसकी पत्नी मंदिर जाने के लिए कहकर निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं आई। खोजबीन करने के बाद जब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल देखा, तो उसमें एक के मयंक जैन नाम के लड़के से उसकी चैटिंग मिली है। एक मैसेज भी था जिसमें मयंक ने उसकी पत्नी को बुलाया था और उसके बाद से वह भाग गई है।सोशल मीडिया पर दूसरी फोटो लगाकर की दोस्तीपति ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक दूसरी महिला की फोटो इंस्टाग्राम पर लगाकर मयंक जैन से दोस्ती की थी और खुद को अविवाहित बताया था। आरोपी मयंक जैन उसकी पत्नी को लेकर भाग गया है। इधर उसके बच्चे अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं। एसपी ने राजेश का आवेदन लेकर साइबर सेल को दिया है, जिससे महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस हो सके और उसे पकड़कर पति को सौंपा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.