ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीम इंडिया दूसरे टी20 के लिए नागपुर पहुंची

3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया नागपुर पहुंच चुकी है।दूसरा टी20 मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।होटल के बाहर फैंस अपने पंसदीदा खिलाड़ियों के दीदार के लिए काफी उत्साहित नजर आए।इस दौरान होटल स्टाफ ने टीम का जोरदार स्वागत भी किया।फैंस अपने पंसदीदा खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेते हुए भी नजर आए।3 मैचों की सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है और यदि टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करनी है तो 23 सितंबर को होने वाले मैच में हर हाल में जीतना होगा।मोहाली में हुए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के 71 रनों की पारी के दम पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था बावजूद इसके गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई।उस मैच में टीम इंडिया की डेथ ओवर गेंदबाजी एक बार फिर से फेल हुई थी और आखिरी 5 ओवर में गेंदबाजों ने 61 रन लुटाए थे। इसके अलावा टीम की फील्डिंग भी चिंता का कारण रही थी। मैच में टीम इंडिया की तरफ से 3 कैच छोड़े गए थे जिसमें कैमरोन ग्रीन और मैथ्यू वेड के कैच थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। यदि टीम को सीरीज में वापसी करनी है तो इस मैच में अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी सुधार करना पड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.