AAP विधायक के पिता ने किया खुदकुशी का प्रयास
आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह ने गुरुवार को सल्फास निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश करी। उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लाभ सिंह उगोके के पिता का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने जान देने की कोशिश की।
भदौड़ से सीएम चन्नी को हराने वाले लाभ सिंह उगोके ने प्लंबर का कोर्स किया है और वह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले नौजवान लाभ सिंह उगोके ने सीएम चन्नी को 37500 मतों से हराकर इतिहास रचा था। लाभ सिंह पिछले लगभग 10 साल से आप से जुड़े हैं। वह भगवंत मान के करीबी हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.