ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटे ने दी मुखाग्नि पंचतत्व में विलीन हो गए राजू श्रीवास्तव

नई दिल्ली। चालीस दिन से अधिक समय तक मौत से लड़ने वाले राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद गुरुवार को दिवंगत कॉमेडियन का अंतिम संस्कार किया गया। राजू के सुपुत्र आयुष्मान ने राजू को मुखाग्‍नि दी और राजू पंचतत्व में विलीन हो गए। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर श्मशान घाट में भी फैंस का भारी हुजूम देखने को मिला।
राजू के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई है। यानी अब राजू सिर्फ यादों में रह जाएंगे। राजू का जिक्र सिर्फ यादों में होगा, उनके किस्से, कोशिश और हौसला अब सिर्फ किस्सों में रह जाएगा। राजू को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे हैं। सुनील पाल भी राजू को अंतिम विदाई देते नजर आए हैं। राजू के अंतिम दर्शन में जमावड़ा लगा है। सिनेमा जगत के सितारों से लेकर राजनीति जगत से जुड़े लोग भी श्मशान घाट पहुंचे हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार से कपिल शर्मा तक और पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति तक ने राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। राजू श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। राजू, 10 अगस्त से एम्स में भर्ती थे और 21 सितंबर को उनका निधन हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.