ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वोकल फॉर लोकल के तहत स्टॉल पर लगेंगे प्रोडक्ट, रोजगार शुरू करने के लिये लगेगा कैंप

कानपुर देहात: कानपुर देहात में 23 से 25 सितंबर तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से वोकल फॉर लोकल को मजबूती दी जाएगी। प्रदर्शनी में ओडीओपी उत्पादो, हस्तशिल्पों और उद्यमियों को स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है। यह प्रदर्शन ईको पार्क माती में लगाई जाएगी।कानपुर देहात के उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने बताया वोकल फॉर लोकल के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्पाद एवं हस्तशिल्पी द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया जाएगी। प्रदर्शनी में टेक्सटाइल, मूर्तिकार, अगरबत्ती, धूपबत्ती और आयुर्वेद से जुड़ीं दवाएं बनाने वाले उद्यमी स्टॉल लगाएंगे।ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग करें प्रतिभागउपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग प्रतिभाग करें और सामान खरीद कर लाभ उठायें। प्रदर्शनी में उद्योग लगाने एवं स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिये एक विशेष कैम्प भी लगाया जा रहा है। जिसमे समस्त जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.