ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब्दुल गफ्फार ने पत्र लिखकर कहा- चेहल्लुम के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

टीकमगढ़: नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के बीच विवाद का दौर जारी है। नपा में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही सीएमओ का रवैया बदला-बदला नजर आने लगा है। इस मुद्दे को लेकर नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कई बार अपनी नाराजगी जता चुके हैं। आज एक बार फिर उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।दरअसल चेहल्लुम पर्व के दौरान मानस मंच और गांधी चौराहा के आसपास विद्युत व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया था। हर साल नगरपालिका की ओर से दोनों स्थानों पर जनरेटर लगाकर विद्युत व्यवस्था का इंतजाम किया जाता था। इसी मामले की शिकायत को लेकर नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने गुरुवार को सीएमओ रीता कैलासिया को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।नवरात्र के दौरान न हो परेशानीनपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने सीएमओ को लिखे पत्र में कहा है कि आगामी दिनों में नवरात्र प्रारंभ होने वाला है। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत संबंधी किसी भी तरह की समस्या ना हो, इस बात का खास ध्यान रखा जाए। अगर इस मामले में वार्ड पार्षदों या स्थानीय लोग शिकायत दर्ज कराते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.