ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

माता टेकरी पर निर्माण कार्य जारी; प्रसादालय प्लाजा, भव्य प्रवचन हॉल पर हो रहा काम

देवास: देवास माता टेकरी पर आगामी नवरात्रि में भक्तों को सौंदर्यीकरण के साथ नया स्वरुप दिखाई देगा। जिसके चलते लगातार माता टेकरी पर निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहे है।पिछले कुछ दिनों से टेकरी पर लगभग 04 करोड़ की लागत से नया बड़ी माता प्रसादालय प्लाजा, भव्य प्रवचन हॉल, नवीन शंख द्वार, पाथवे सौंदर्यीकरण, हनुमान मंदिर रोड़ व अन्य कार्य किए जा रहे है।रोप वे के सामने लाल पत्थर से बन रहे भव्य प्लाजा को इस नवरात्रि के पहले पूर्ण कर दर्शनर्थियों के लिए खोल दिया जाएगा जो नवरात्र में भक्तों को अलग ही प्रतीत होगा। आगामी 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं, जिसको लेकर अब तैयारियां जोरों पर चल रही है।जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को कंट्रोल करने की व्यवस्था बनाए रखने व गौरव दिवस पर्व को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। देवास में माता चामुंडा, मां तुलजा भवानी के मंदिर पर दर्शन के लिएनवरात्र में दूर-दूर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पहुंचते है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो उसके लिए जिला प्रशासन पुख्ता इंतजाम में जूट गया है। जिला प्रशासन ने देवास की नई पहचान के लिए गौरव दिवस मनाने की तैयारी की है।इस गौरव दिवस को 26, 27 व 28 को मनाया जाएगा। जिसमें कन्या भोजन, माता की महाआरती, भजन संध्या भव्य चुनरी यात्रा जैसे आयोजन शामिल है। चुनरी यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी 27 तारीख को आने की संभावना है उसको लेकर भी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.