ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था धंधेबाज, SSB जवानों ने किया गिरफ्तार

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के शैलेशपुर इलाके से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी के 45वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि एक धंधेबाज भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 206/01 के समीप पगडंडियों के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला हैं। सूचना मिलते ही सीमा चौकी शैलेशपुर के गेट पर तैनात सब इंस्पेक्टर सरस्वती कुमार समेत अन्य जवानों को सूचित कर सीमा चौकी के रास्ते से आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन रूप से तलाशी ली जाने लगी। इसी क्रम में देखा गया कि एक व्यक्ति नेपाल प्रभाग से भारतीय क्षेत्र में एक थैला लिए प्रवेश कर रहा हैं।

आलोक कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से नेपाली मुद्रा के एक हजार रुपए के 300 नोट तथा पांच सौ रुपए के 988 नोट (कुल सात लाख चौरानबे हजार रुपए) बरामद हुआ। गहन पूछ-ताछ के पश्चात ज्ञात हुआ कि वह व्यक्ति इस पैसे को अवैध तरीके से भारतीय प्रभाग में खपत करने के उद्देश्य से लेकर आ रहा था। बरामद नेपाली मुद्रा को जब्त कर उचित कागजी कार्यवाही के उपरांत कस्टम कार्यालय भीमनगर के सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र निवासी इमरुल कैश के रूप में की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.