ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुलदीप का ट्वीट- मेरा एक ओर वादा पूरा हुआ- MC से बाहर होने की नोटिफिकेशन जारी

हिसार। हरियाणा में हिसार के आदमपुर गांव को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर कर दिया है। इस संबंध में स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। कुलदीप बिश्नोई ने इस नोटिफिकेशन को ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है कि आदमपुर गांव के नगर पालिका से बाहर होने का फाइनल ऑर्डर। मेरा एक ओर वादा पूरा हुआ।शहरी निकाय विभाग ने आदमपुर नगर पालिका की बाउंडी भी निर्धारित कर दी गई है। सरकार ने आदमपुर नगर पालिका की उत्तर, दक्षिण, पूर्व- पश्चिम की सीमाएं भी नए सिरे से निर्धारित की हैं।ट्वीटबता दें कि आदमपुर गांव को आदमपुर नगर पालिका से बाहर निकालने के लिए लोगों ने कई दिनों तक धरना दिया था। जिसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने धरने पर आकर उन्हें आश्वासन दिया था कि वे गांव को नगर पालिका की सीमा से बाहर निकलवाएंगे। आदमपुर नगर पालिका को मंडी आदमपुर, गांव आदमपुर व जवाहर नगर की पंचायत को मिलाकर बनाया गया था। सरकार ने 30 जून 2021 को इसकी घोषणा की थी। ग्रामीणों के विरोध के कारण ही आदमपुर नगर पालिका के चुनाव नहीं हो पाए थे।आप ने किया कुलदीप पर तंजआम आदमी पार्टी के नेशनल एडवाइजर अनुराग ढांडा ने कुलदीप बिश्नोई को टैग करते हुए तंज किया है कि उन्होंने मंडी आदमपुर का ये विकास किया है। याद रहे कि इन 24 साल में इनकी जायदाद कई गुना बढ़ गई होगी, इनके परिवार का खूब विकास हुआ। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली और मेक इंडिया मिशन नंबर वन का आगाज किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसे थे और उसकी 107 नंबर दुकान बंद करवाने की बात कही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.