ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Vivo X90 प्रो के फीचर्स हुए लीक

वीवो की ओर से इस साल चीन में Vivo X80 सीरीज लॉन्च की गई थी। अब सामने आया है कि कंपनी नई X90 सीरीज पर काम कर रही है। इस सीरीज के एक नए डिवाइस वीवो X90 प्रो के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आए हैं।

चाइनीज टिप्सटर TechGoing की ओर से बताया गया है कि वीवो X90 प्रो में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिलेगा, जो फ्लैगशिप डिवाइसेज में मिलता है। इस प्रोसेसर को अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया है और उम्मीद है कि इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन टेक समिट में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा।

100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फोन

लीक्स में सामने आया है कि वीवो X90 प्रो में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है और मौजूदा मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलेगी। वीवो X80 में 4,700mAh की बैटरी मिलती है। ऐसे में संभव है कि नया डिवाइस 5,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आए।

मिलेगा 1 इंच का कैमरा सेंसर
वीवो के नए डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 1 इंच का बड़ा कैमरा सेंसर मिल सकता है। इससे पहले अगस्त में शाओमी ने अपने शाओमी 12S अल्ट्रा स्मार्टफोन में यह सेंसर दिया था। फोन में Sony IMX989 सेंसर मिला था, जिसे वीवो X90 प्रो के मॉड्यूल का भी हिस्सा बनाया जा सकता है।

लॉन्च के लिए करना होगा इंतजार

कंपनी ने आधिकारिक रूप से नई सीरीज या डिवाइस के लॉन्च की बात कन्फर्म नहीं की है, ऐसे में इंतजार करना होगा। संभव है कि वीवो X90 प्रो को पहले चाइनीज मार्केट में उतारा जाए और भारत में इसका लॉन्च बाद में हो। फ्लैगशिप फीचर्स होने के चलते इसे प्रीमियम कीमत पर पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.