ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गृह मंत्री अमित शाह की लालू यादव को नसीहत

बिहार के पूर्णिया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राजद और जदयू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, आज मैं जब बिहार में आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे। अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा, लालू जी झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है।

अमित शाह ने आगे कहा, मैं लालू और नीतीश जी दोनों से कहना चाहता हूं कि आप ये जो दलबदल कर रहे हो। यह भाजपा या नरेंद्र मोदी के साथ धोखा नहीं है, यह बिहार की जनता के साथ धोखा है। इस दौरान उन्होंने लालू यादव को भी नसीहत देते हुए कहा कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार राजद को धोखा देकर कहीं कांग्रेस की गोद में न बैठ जाएं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश बाबू ने भाजपा की पीठ में छुरा भोंका है। वह आज आरजेडी और कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। आज भाजपा को धोखा देकर लालू की गोद में बैठकर नीतीश जी ने स्वार्थ और सत्ता की राजनीति का जो परिचय दिया है उन्होंने कहा, हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति के पक्षधर हैं। नीतीश जी, लालू जी की गोद में बैठ गए हैं। अब यहां डर का माहौल बन गया है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। आपके साथ नरेंद्र मोदी की सरकार है।

शाह ने कहा, अगले चुनाव में न नीतीश कुमार की सरकार बनेगी और न ही लालू यादव की। अगली बार नरेंद्र मोदी का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा, मैं बिहार की जनता से कहने आया हूं कि 2024 में बिहार अपना जनता अपना फैसला सुना दे कि बिहार में सिर्फ नरेंद्र मोदी का शासन चलेगा। मैं कहना चाहता हूं कि लालू-नीतीश की जोड़ी एक्पोज हो चुकी है, यह बिहार को आगे नहीं ले जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.