ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Ankita Murder से उत्‍तराखंड में उबाल, चीला बैराज में मिला शव, एसआइटी करेगी मामले की जांच

देहरादून : ऋषिकेश में सामने आए अंकिता हत्‍याकांड मामले के बाद से उत्‍तराखंड में उबाल है। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने एसआइटी गठित करने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी है।

अपनी पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पीरेणुका देवी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं।

आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

अंकिता का शव चीला बैराज से बरामद

बता दें कि ऋषिकेश के रिसॉर्ट में रिसेप्‍शनिस्‍ट की नौकरी कर रही पौड़ी निवासी अंकिता की उसी रिजॉर्ट के मालिक पुल्कित आर्या और दो साथियों अंकित और सौरभ ने हत्‍या कर दी थी। अंकिता को 18 सितंबर की रात नहर में धक्‍का दे दिया गया था।

अंकिता का शव शनिवार की सुबह चीला बैराज से बरामद कर लिया गया है। एम्‍स ऋषिकेश में अंकिता के शव का पोस्‍टमार्टम किया जा रहा है। वहीं अंकिता की मौत से उत्‍तराखंड भर में प्रदर्शनों का दौर जारी है। लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। तीनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्‍यमंत्री धामी ने आगे लिखा आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी शुक्रवार देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

वहीं शनिवार सुबह चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद होने के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं। उन्‍होंने लिखा है कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.