ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को लगाया गले

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें रोहित शर्मा गुस्से में दिनेश कार्तिक की गर्दन पकड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। खिलाड़ियों के साथ रोहित शर्मा के इस बर्ताव की फैंस ने खूब निंदा की थी, हालांकि यह सिर्फ एक मजाक ही था। मगर नागपुर टी20 में जैसे ही दिनेश कार्तिक ने टीम को जीत दिलाई तो रोहित ने उन्हें गले लगाकर फैंस का दिल जीत लिया। बारिश से बाधित यह मैच 8 ओवर का खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए थे, भारत ने इस स्कोर को 6 विकेट और 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की।8 ओवर में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक को बल्लेबाजी करने का मौका तब मिला जब 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हुए। रोहित शर्मा ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच भारत के पक्ष में झुका दिया। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने फीनिशिंग टच देते हुए डेनियल सैम्स के आखिरी ओवर की पहली धीमी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में चार रन बटोरे। कार्तिक ने मात्र 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.