ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी के समर्थन में आए हॉलीवुड स्टार जॉन क्यूसैक

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन क्यूसैक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि वह हर जगह फासीवाद विरोधी के साथ खड़े हैं। ‘सेरेन्डिपिटी’, ‘हाई फिडेलिटी’, ‘कॉन एयर’ और ‘2012’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के स्टार कुसैक सोशल मीडिया पर विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर मुखर रहे हैं।

56 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय सांसद राहुल गांधी कश्मीर से केरल तक यात्रा कर रहे हैं।’ उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने अभिनेता को धन्यवाद दिया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने जवाब दिया, ‘हां – एकजुटता – हर जगह सभी फासीवादियों के खिलाफ।’ बता दें कि अभिनेता इससे पहले किसान आंदोलन को भी अपना समर्थन दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का विरोध कर रहे छात्रों का भी सपोर्ट किया था।

कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की है जो जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश करने वाली यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों को छूएगी।

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन क्यूसैक  ने  साल 1980 में  ‘क्लास’ से फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दर्जनों फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। साल 2022 में वह आखिरी बार फिल्म ‘परसूट’ में नजर आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.