ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

South Indian लाल चटनी बनाना सीखें आसान रेसिपी के साथ

साउथ इंडियन रेस्ट्रॉन्ट्स में डोसा, इडली या वड़े के साथ 3 तरह की चटनियां दिखाई देती हैं। वाइट चटनी जो कि सबको पता है कि नारियल की होती है। दूसरी हरी चटनी धनिया की होती है और एक लाल सी चटनी होती है जिसका टेस्ट कई लोगों पसंद होता है। यह चटनी चटपटी और थोड़ी मिठास लिए होती है। अगर आपको भी यह चटनी टेस्टी लगती है और बनानी नहीं आती तो यहां बताई गई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री : कटे हुए दो मीडियम साइज के टमाटर,कटा हुआ एक मीडियम प्याज,इमली का पानी,कश्मीरी लाल मिर्च,नमक,जीरा,हल्दी,कड़ी पत्ता, सरसों तेल,उड़द की दाल,सरसों
ऐसे बनाएं : एक पैन में सरसों का तेल गरम करें। इसमें सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च डालें। जब ये मिर्च कलर बदलने लगें तो निकाल लें। अब पैन में जीरा डालें। जीरा चटक जाए तो प्याज डाल दें। प्याज रंग बदलने लगें तो इसमें टमाटर डाल दें। इसके बाद हल्दी, नमक, कड़ी पत्ता डालें। अब इसे पकने तक करीब 10 मिनट तक पकाएं। अब इसमें इमली का पानी डाल दें। गैस बंद करके इसको ठंडा कर लें। अब इसे भुनी हुई कश्मीरी लाल मिर्च डालकर पीस लें। अगर पेस्ट ड्राई लगे तो ब्लेंडर में 1-2 चम्मच पानी भी ऐड कर लें। पिसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें।
तड़का : तड़का पैन लें। इसमें तेल डालकर गरम करें। पहले उड़द की दाल डालें। ये चटकने लगे और रंग बदले तो सरसों के दानें डाल दें। सरसों चटकने लगे तो यह तड़का चटनी में डाल दें। आपकी टेस्टी साउथ इंडियन चटनी तैयार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.