ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेजस्वी यादव गोपालगंज पहुंचे

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को अपने गृह जिले गोपालगंज पहुंचे। सूबे के डिप्टी सीएम ने जिलेवासियों को कई सौगातें दी। तेजस्वी ने विकास कार्यों के लिए जिले को कुल 600 करोड़ रुपए का पैकेज दिया,जिसमें मुख्य रूप से थावे में ही मेडिकल कॉलेज की घोषणा की।थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि थावे में मेडिकल कॉलज की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले के लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी।छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा।तेजस्वी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने में 35.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से मॉडल अस्पताल में 100 बेड, 10 आईसीयू बेड व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। आनेवाले दो सालों में मॉडल अस्पताल को और विकसित किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.