ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंकिता हत्याकांड- आक्रोशित भीड़ ने आरोपी रिजॉर्ट मालिक की अचार फैक्ट्री को किया आग के हवाले

ऋषिकेश। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड में खुलासे के बाद आरोपियों को लेकर आमजनता में भारी आक्रोश भड़क गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पिछले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट के पीछे अचार बनाने की फैक्ट्री है, जो कि हत्या के आरोपी पुलकित आर्य की ही है। लोगों ने पहले यहां तोड़फोड़ की। फिर फैक्ट्री में आग लगाई। गुस्साए लोगों ने बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट की कार में भी तोड़फोड़ कर दी। साथ ही लोग इतने गुस्से में हैं कि आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले पुलिस की गाड़ी में सवार आरोपियों को ग्रामीणों ने घेर लिया था और उनकी जमकर मारपीट की थी। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।बता दें कि इससे पहले देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद प्रशासन ने अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि पुलकित आर्य के ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया है। सीएम के आदेश पर आरोपियों की संपत्ति पर कारवाई की जा रही है।वहीं, मामले में डीजीपी अशोक कुमार का भी बड़ा बयान सामने आया है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था। डीजीपी ने बताया कि अंकिता भंडारी पर पुलकित के भाई अंकित आर्य को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जल्द ही इस मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा। बता दें कि शनिवार सुबह यानी आज पुलिस को अंकिता का शव मिल गया है। पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है। फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.