ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिकने वाला है जीआईपी मॉल, अटकलों पर आई सफाई, प्रबंधन पर है 800 करोड़ रुपये का कर्ज

नोएडा । नोएडा का सबसे बड़ा मॉल ग्रेट इंडिया पैलेस जीआईपी मॉल के बेचे जाने की चर्चा के बीच इसमें नए साझेदार निवेश कर सकते हैं। मॉल प्रबंधन कोरोना महामारी के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए आर्थिक मजबूती देने का प्रयास कर रहा है। प्रबंधन ने मॉल को बेचे जाने की चर्चा को महज अफवाह बताया है। कोरोना महामारी के समय कम से कम एक साल तक जीआईपी मॉल का व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहा। वर्ष 2021 में भी स्थिति नहीं सुधरी। हालांकि, इस साल पिछले चार महीने से मॉल में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। इस बीच अचानक मॉल को 2000 करोड़ रुपये में बेचे जाने की चर्चा शुरू हो गई। जीआईपी के सूत्रों के अनुसार, इस वक्त मॉल में रोजाना करीब 40 हजार लोग आ रहे हैं। वहीं, कोरोना महामारी से पहले प्रत्येक दिन मॉल में 50 हजार से ज्यादा लोग आते थे। अगर यह मॉल बिकता है तो प्राधिकरण को ट्रांसफर ऑफ मेमोरेंडम के तहत अच्छी खासी राशि मिलेगी। कोरोना काल के दौरान व्यापार प्रभावित होने के कारण कई शोरूम बंद हो गए। मॉल का व्यवसाय प्रभावित होने के पीछे यह बड़ा कारण माना जा रहा है। जीआईपी मॉल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मॉल बिक नहीं रहा है, बल्कि उसमें से कई साझेदार अलग हुए हैं और कई नए साझेदार जुड़ेंगे। इसके बाद भी मॉल का नाम यही रहेगा। वर्ष 2007 में बनकर तैयार हुआ यह मॉल 147 एकड़ क्षेत्र में बना हुआ है। मॉल के प्रमोटर इसी परिसर में तीन अन्य मॉल और एम्यूजमेंट पार्क भी चलाते हैं। जीआईपी शहर के सबसे बड़े मॉल के रूप में स्थापित है। मॉल परिसर में स्थित गार्डेन गैलेरिया, वर्ल्ड्स ऑफ वंडर और एम्यूजमेंट पार्क में 250 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के शोरूम हैं। यहां प्रतिदिन नोएडा और दिल्ली एनसीआर के लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए आते हैं। जीआईपी मॉल में एक मल्टीप्लेक्स भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.