ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क हादसा हुआ तो घायलों को पहुंचाया अस्पताल, DSP ने किया सम्मानित

रायपुर: सड़क हादसों के वक्त अक्सर भीड़ तमाशा देखती है। मगर कुछ जिम्मेदार लोगों की वजह से कई लोगों की जान बच पाती है । ऐसे ही जिम्मेदार लोगों को रायपुर ट्रैफिक पुलिस और रैपिडो ने सम्मानित किया। रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शहर की सड़कों पर मदद का भाव दिखाने वालों को सराहा गया।रायपुर ट्रैफिक पुलिस के DSP सतीश ठाकुर इस दौरान लोगों की मदद करने वालों से मिले। कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े रजत ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल उत्तम सिंह खम्हारडीह इलाके में ड्यूटी पर थे। इनकी आंखों के सामने कुछ बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाने में उत्तम सिंह ने मदद की।पुलिस कॉन्स्टेबल का हुआ सम्मान।तेलीबांधा, कटोरा तालाब इलाके में रहने वाले कुछ आम नागरिकों ने भी इसी तरह सहायता का भाव दिखाया था। उन्हें भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट भी दिए गए। सड़क पर सुरक्षित चलने का उन्हें संदेश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने कहा- कि कोई भी व्यक्ति किसी रोड एक्सीडेंट में मदद करने से पीछे न हटे, पुलिस ऐसे लोगों का भरपूर सहयोग करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.