ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नई एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च 26 को होगी लॉन्च

नई दिल्ली । आगामी 26 सितंबर को मारुति सुजुकी अपनी नई एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी नई विटारा को माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है। इसे मारुति के नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाएगा। ग्रैंड विटारा 6 ट्रिम्स में सेल के लिए अवेलेबल होगी। नई ग्रैंड विटारा का इंटीरियर कई सारे फीचर्स जैसे-  वायरलेस चार्जर, एंबिऐंट लाइटिंग, इंटीग्रेटेड गूगल टेक्नालाजी, ईएसपी, हिल-होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और 6 एयरबैग्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा एक्सटीरियर में फ्रंट ग्रिल, अलाय। व्हील्स और क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है। नई ग्रैंड विटारा को टोयोटा हाइडर के समान प्लेटफार्म पर डेवलेप किया जाएगा। और इसमें  103एचपी, 1.5-लीटर के15सी पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा। ट्रांसमिशन के लिए इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 6- स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक से जोड़ा गया है। इसी के साथ इसमें 4 डब्ल्यूडी का ऑप्शन भी दिया जाएगा।  ग्रैंड विटारा को लेकर कंपनी यह दावा कर रही है कि  27.97केएमपीएल की बेहतर माइलेज प्रदान करती है। मारुति नई विटारा को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पेश करने जा रही है,जो कि मार्केट मे पहले से मौजूद ह्युंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, वोक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक और टोयोटा हाइडर को टक्कर देगी।  इसके अतिरिक्त, ग्रैंड विटारा में 92एचपी, 3-सिलेंडर, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोडा जाएगा।

Previous articleमुझे दबाव की परिस्थितियों में भी बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती : दिनेश कार्तिकNext articleडूबने से हुई अंकिता की मौत, लेकिन उससे पहले दरिंदों ने बुरी तरह पीटा था

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.