ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल बस में स्पार्किंग से लगी आग,धुंआ देख खिड़की से कूदे बच्चे

हरियाणा | फतेहाबाद के धर्मशाला रोड पर शनिवार दोपहर को एक स्कूल बस में स्पार्किंग के कारण आग लग गई और धुआं निकलना शुरू हो गया। बस में से धुआं निकलता देख चालक ने बस रोक दी। अफरा-तफरी मच गई और बच्चे खिड़की में से बाहर कूदे। स्कूल बस से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। शहर के संयास आश्रम रोड स्थित एक निजी स्कूल की बस दोपहर को बच्चों को लेकर जा रही थी जब धर्मशाला रोड पर पहुंची तो अचानक बस के अंदर से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख स्कूल बस में सवार छात्रों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद बच्चे खिड़की से बाहर पानी में कूद गए। आस पास के दुकानदारों ने भी बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.