ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घूमने वाले लोगों को होती है परेशानी, सरकारी विभाग सहित कई गांव का है रास्ता

अशोकनगर: अशोकनगर के पछाड़ीखेड़ा से तुलसी सरोवर की ओर जाने वाले आधे किलोमीटर के मार्ग पर 100 से अधिक गड्ढे हैं। इस मार्ग से तुलसी सरोवर पार्क, सरकारी विभाग के कई कार्यालय और कुछ गांव के लोगों का भी आवागमन होता है। लेकिन यहां के गड्ढों का स्थाई तौर पर समस्या का समाधान नहीं किया जाता। जिसके कारण सुबह और शाम के समय पार्क में घूमने एवं अन्य कार्यों से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।इन गांव और कार्यालय के लोगों को परेशानीइस मार्ग से केवल पार्क में घूमने ही नहीं बल्कि शासकीय कार्यालयों में भी आने जाने का रास्ता है। यहां पर रेस्ट हाउस, सीएमएचओ कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के निवास, कृषि विभाग, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, आयुषी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों और यहां पर आने वाले लोगों का आवागमन होता है। इसी तरह यहां से डॉक्टर कॉलोनी, आंवरी, पलकाटोरी सहित और भी अन्य गांवों के लिए लोग आते-जाते हैं।सुबह-शाम पार्क पर जाते है सैकड़ों लोगोंशहर में घूमने के लिए एक तुलसी सरोवर पार्क है। यहां पर बच्चों के लिए धूमने के भी सामान है, जिसकी वजह से प्रतिदिन सुबह और शाम के समय सैकड़ों लोगों घूमने जाते है। रविवार के दिन पार्क में सबसे अधिक भीड़ रहती है। यहां घूमने के लिए जाने वाले लोगों को पहले गड्‌ढों भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। तब जाकर कहीं पार्क में घूम पाते हैं। बारिश होने की वजह से गड्‌ढों में पानी भर जाता है जो कई दिनों तक भरा रहता है।रेस्ट हाउस की और अगर कोई नेता आते हैं, तो उस रास्ते के गड्ढों को अस्थाई तौर पर मुरुम डालकर बंद कर दिया जाता है। लेकिन वह काफी लंबे समय तक नहीं टिक पाती, फिर से सड़क में गड्ढे हो जाते हैं। जिसके कारण लोगों को फिर से परेशानी होने लगती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.