दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में उछाल, पॉजिटिविटी रेट में आई बड़ी गिरावट
राजधानी में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखी गई। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 11 हजार से अधिक नए मामले सामने आए, जबकि 45 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली सरकार के बयान के मुताबिक,“पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 11,486 नए मामले सामने आए हैं, जबिक 45 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 14,802 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 16.36 प्रतिशत हो गई है।“ बयान के मुताबिक,“दिल्ली में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 58,593 रह गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.