ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह का बड़ा बयान- कैराना में लोगों ने कहा…’हमें पलायन करने वाले खुद पलायन हो गए’

कैराना: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी के दिग्गज खुद फील्ड में उतर गए हैं। इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह आज कैराना के दौरे पर हैं। यहां अमित शाह 2014 में अपराधियों और गुंडों के भय से पलायन करने वाले व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कैराना के लोगों ने कहा कि हमें पलायन करने वाले खुद पलायन हो गए हैं।

बता दें कि कैराना के बारे में दावा किया जाता है कि सांप्रदायिक तनाव की वजह से यहां के हिंदू अपना घर बेचकर पलायन के लिए मजबूर हो गए थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव कैराना से पलायन एक बड़ा मुद्दा बना था। पिछले साल अक्‍टूबर में अपने लखनऊ दौरे पर अमित शाह ने एक सभा में कहा था क‍ि कैराना का पलायन याद करके मेरा तो खून ही खौल उठता है। इसी जनसभा में अमित शाह ने तंज कसा था कि पलायन कराने वालों का ही अब पलायन हो गया है।

बीजेपी ने यहां से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कैराना से तत्कालीन सांसद दिवंगत हुकुम सिंह ने यहां से हिन्दुओं के पलायन का मुद्दा उठाया था। कैराना अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव कैराना से पलायन एक बड़ा मुद्दा बना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.