ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो युवकों की हालत गंभीर, यूपीडा कर्मियों ने कार से निकलवाकर कराया एडमिट

कन्नौज: क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर साइड में किया गया।कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा ने घायलों को इटावा जिले के सैफई मेडिकल कालेज में एडमिट करवा दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना सौरिख थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 154 के पास की है। जहां एक तेज रफ्तार कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस कारण कार सवार कानपुर नगर जनपद बर्रा निवासी बाबी पुत्र वीरेन्द्र और उनका दोस्त सोहेल पुत्र सुलेमान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम मौके पर पहुंच गई।हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवाया गया।क्रेन से हटवाई गई क्षतिग्रस्त कारघायलों को कार से बाहर निकलवाकर उन्हें एम्बुलेंस की मदद से पड़ोसी जनपद इटावा के सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती करवा दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। यूपीडा टीम ने बाटी और सोहेल के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दे दी। जबकि उधर एनसीसी की क्रेन ने क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खडा करवा दिया।मुकदमे की तारीख लेने जा रहे थेहादसे की सूचना की जानकारी जब यूपीडा टीम ने बाबी और सोहेल के परिजनों को दी तो उन्होंने बताया कि वह दोनों आगरा में रहकर कार की ड्राइवरी करते हैं। उन्हें एक मुकदमे की तारीख लेने के लिए शाहजहांपुर जाना था। इस कारण वह दोनों एक ही कार पर सवार होकर आगरा से लखनऊ की ओर एक्सप्रेस-वे पर जा रहे थे तभी सौरिख थाना क्षेत्र में कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे की सूचना पाकर परिजनों में खलबली मच गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.