ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PFI का शाहीन बाग और जामिया से निकला कनेक्शन

नई दिल्ली । गैरकानूनी संस्था घोषित होने के साथ ही पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को आगामी 5 साल के लिए बैन कर दिया गया है। पिछले कई दिनों की छापेमारी में सबूतों के मिलने के बाद केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।पीएफआइ ने वैसे तो पूरी दिल्ली में अपनी जड़ें फैला रखी हैं, लेकिन शाहीनबाग और जामिया थाना क्षेत्र इनका गढ़ बन चुका है। इसके अलावा उत्तर और पूर्वी जिले में भी यह संगठन तेजी के साथ अपना विस्तार करने में जुटा हुआ था। यह बात दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आई है।दिल्ली पुलिस ने जिन तीस सदस्यों को पकड़ा है। उनमें सबसे अधिक इन्हीं क्षेत्रों से दबोचे गए हैं। सूत्र बताते हैं कि इन जिलों में पीएफआइ ने जोन स्तर के कार्यालय भी बना रखे हैं, जिनमें तीन से पांच जिलों के सदस्यों की बैठक होती थी।
सुरक्षा एजेंसियों से दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि कार्रवाई के दौरान हिंसा हो सकती है। इसे देखते हुए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों व अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया था। छापेमारी वाले इलाके में लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इन गलियों में जिन लोगों के घर हैं, उनकी एंट्री करने के बाद प्रवेश दिया गया।उधर, राजधानी दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई से पहले ही सर्कुलर जारी कर जामिया मिल्लिया के छात्रों को किसी भी तरह के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की चेतावनी दे दी गई। दक्षिण-पूर्वी जिले में 19 सितंबर से 17 नवंबर तक धारा 144 लागू रहेगी, इसलिए हर तरह के प्रदर्शन और आंदोलन पर यहां रोक है। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.