ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- BBMB पर ‘आप’ का पूरा स्टेंड, MP वेहले हैं; राजस्थान जाकर सरकार संभालें

लुधियाना। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल आज PAU में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने आए। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बातचीत के दौरान कहा कि BBMB पर आम आदमी पार्टी पंजाब का पूरा स्टेंड लेगी। हम पंजाब के साथ खड़े है। भाखड़ा डैम और बयास हमारा है। हमारा अधिकारी वहां पर होना चाहिए।मंत्री धालीवाल ने कहा कि सांसद बिट्‌टू अपना स्टेंड क्लियर करें। पहले पंजाब में कांग्रेस की सरकार रही थी। केन्द्र में भी कांग्रेस ने मोदी से पहले शासन किया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। पिछली विधान सभा में हमने मता पास किया। सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू वेहले हैं। पंजाब के लोगों ने उन्हें वेहला कर दिया है।धालीवाल ने कहा कि बिट्‌टू को पंजाब आने की बजाए राजस्थान जाना चाहिए। राजस्थान में जाकर कांग्रेस को बचाना चाहिए। कांग्रेस का काम राजस्थान से निपट गया है। मंत्री धालीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिल चुकी है। गुजरात और हिमाचल में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी वहां जा नहीं रहे, क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी से पंगा पड़ेगा।राहुल गांधी पता नहीं किन स्थानों पर जाकर भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं। मोदी के साथ सीधी टक्कर अरविंदर केजरीवाल ले रहे हैं। धालीवाल ने कहा कि बिट्‌टू को उनकी सलाह है कि राजस्थान जाकर अपनी पार्टी बचाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.