ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब घोटाले में विजय नायर के बाद समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में लगातार दूसरे दिन दूसरी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई की ओर से विजय नायर को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब ईडी ने शराब कारोबी समीर महेंद्रू को अरेस्ट कर लिया है। समीर से कल सीबीआई ने पूछताछ की थी और आज ईडी ने जांच के लिए बुलाया था। कुछ देर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।समीर महेंद्रू दिल्ली के शराब घोटाले में आरोपियों में शामिल हैं और उनके घर पर छापेमारी हो चुकी है। समीर महेंद्रू इंडोस्प्रिट के मालिक हैं। उन पर विभिन्न मौकों पर मनीष सिसोदिया के दो करीबी सहयोगियों को 4-5 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान करने का आरोप है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि महेंद्रू उन व्यवसायियों में से एक थे जो 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति तैयार करने और उसके कार्यान्वयन से जुड़ी कथित अनियमितताओं में सक्रिय रूप से शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.