ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनरेगा से सम्बंधित बैठक का हुआ आयोजन

जहानाबाद ! उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता अरविन्द मंडल की अध्यक्षता में महात्मा गाँधी नरेगा योजना की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा सर्वप्रथम सभी उपस्थित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं पंचायत तकनिकी सहायक को संबंधित मुख्यालय में आवासन एवं बिना सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया। सभी कर्मियों के आवासन का पता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पास लिखित में जमा करने का निदेश दिया गया। मानव दिवस सृजन की समीक्षा में पाया गया की लक्ष्य के आलोक में मोदनगंज प्रखंड में सबसे कम मात्र 23801 मानव दिवस सृजित किया गया है जो लक्ष्य के आलोक में मात्र 17.51 प्रतिशत है। प्रखंड घोषी एवं हुलासगंज में भी प्रगति संतोषजनक नहीं है। प्रखंड घोषी में मात्र 29.97 प्रतिशत एवं प्रखंड हुलासगंज में मात्र 39.81 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किया गया है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारीयों को निदेशित किया गया की मानव दिवस सृजन हेतु सभी पंचायतों में सार्वजानिक तालाबों, आहरों एवं पईन को चिन्हित कर अविलम्ब कार्य प्रारंभ करेंगे। सभी पंचायतों में निजी लाभुकों के भूमि पर खेत पोखर का निर्माण से संबंधित योजना लेने का निदेश दिया गया ताकि मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को अनुमान्य मानव दिवस का लाभ देने का भी निदेश दिया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि चालू वितीय वर्ष में अनुमानित मानव दिवस को प्राप्त करने के लिये कार्य योजना तैयार कर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी 25 जनवरी को निदेशक डी.आर.डी.ए. के पास समर्पित करेंगे। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियो को एक सप्ताह के अंदर लंबित योजनाओं को निरीक्षण का निदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.