ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास

शाजापुर: विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अजहर ने आरोपी जीतमल पिता गिरधारीलाल मेवाड़ा ग्राम कोहड़िया कौशलपुर थाना सलसलाई को धारा 302 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं दो हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। सहायक जिला मीडिया प्रभारी रमेश सोलंकी एडीपीओ ने बताया कि 17 मार्च 2020 को सलसलाई पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव उसके घर के सामने पड़ा है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि मृतका रसनाबाई को उसके पति जीतमल ने खाना बनाने की बात पर डंडे से मारपीट की, जिससे रसनाबाई की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस जांच के बाद आरोपी जीतमल के विरुद्ध धारा 302 में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। सलसलाई पुलिस द्वारा जांच के बाद चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) प्रेमलता सोलंकी एवं रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई। कोर्ट ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुए आरोपी को दंडित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.