अहमदाबाद के पांडाल में घुसे गैर हिंदू
देशभर में जारी नवरात्र उत्सव के दौरान गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं करने की हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद अब मारपीट के मामले सामने आने लगे हैं। अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में गरबा कार्यक्रम में गैर हिंदू युवकों के पहुंचने पर विहिप व बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पांडाल में मौजूद लोगों में गैर हिंदुओं की जांच की। इस दौरान तीन युवकों को पकड़ा गया। हालांकि दो भाग निकले,वहीं एक की जमकर पिटाई की गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.