AAP सुप्रीमो ने ट्वीट लिखा- गुजरात का सह प्रभारी बनने के बाद AAP सांसद केंद्र के टारगेट पर

चंडीगढ़: अरविंद केजरीवाल की ओर से किया गया ट्वीटआम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार गिरफ्तार करवा सकती है। राघव चड्ढा पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। केजरीवाल ने अपनी आशंका को गुजरात चुनाव से जोड़ा है।केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि पार्टी ने राघव चड्ढा को गुजरात का सह-प्रभारी बनाया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू कर दिया है। अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे? क्या आरोप होंगे? ये अभी ये लोग बना रहे हैं।इससे पहले केजरीवाल दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किए जाने की आशंका जता चुके हैं। सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली की शराब पॉलिसी मं गड़बड़ी को लेकर FIR दर्ज है। ED उनके घर रेड भी कर चुकी है।इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उसके कुछ दिन बाद ही जैन को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.