ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Navratri Ashtami 2022: आज दुर्गा अष्‍टमी पर बन रहा बेहद शुभ योग, पूजा का मिलेगा कई गुना फल!

Durga Ashtami 2022 kab hai: शारदीय नवरात्रि की अष्‍टमी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करना और कन्‍या पूजन करना बहुत लाभ देता है. इस बार महाअष्‍टमी पर शोभन योग बन रहा है.

Durga Ashtami 2022 Date, Time, Puja Muhurat: 26 सितंबर से शुरू हुई शारदीय नवरात्रि 5 अक्‍टूबर तक चलेंगी. वहीं आज 3 अक्‍टूबर 2022, सोमवार को महाअष्‍टमी मनाई जाएगी. नवरात्रि की अष्‍टमी तिथि बहुत महत्‍वपूर्ण होती है, इसे दुर्गा अष्‍टमी भी कहते हैं. इस दिन से दुर्गा पूजा का जश्‍न अपने चरम पर रहता है. इस साल की महाअष्‍टमी इसलिए भी ज्‍यादा खास है क्‍योंकि इस बार अष्‍टमी के दिन एक बेहद शुभ योग शोभन योग बन रहा है. इस शुभ योग में मां अंबे की पूजा करना बेहद फलदायी होता है.

कब है दुर्गा अष्टमी 

इस साल महा अष्टमी आज 3 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस बीच शोभन योग मनेगा जो कि बेहद शुभ माना जाता है. शोभन योग 2 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और इसकी 3 अक्टूबर 2022 की दोपहर 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इस दौरान पूजा करने से कई गुना ज्‍यादा फल मिलता है. दुर्गा अष्‍टमी के दिन कन्‍या पूजन करना चाहिए और मां दुर्गा की विशेष पूजा करनी चाहिए. कन्‍याओं को भोजन करवाकर उन्‍हें भेंट देना चाहिए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सफलता मिलती है.

क्या होता है शोभन योग? 

ज्‍योतिष शास्‍त्र में शोभन योग को बहुत शुभ माना गया है. इस यात्रा में पूजा करना बहुत शुभ होता है. इसके अलावा इस योग में की गई यात्रा बेहद शुभ फल देती है. शोभन योग में यात्रा करने से कोई परेशानी नहीं आती है और काम सफल होते हैं. इसके अलावा जातक की कुंडली में शोभन योग होना भी बहुत शुभ होता है. ऐसे जातकों को अपने संतान से खूब सुख मिलता है, साथ ही वे संतान के कारण समाज में खूब मान-सम्‍मान और समृद्धि पाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.