ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अर्थव्यवस्था की K-शेप रिकवरी रोकने के लिए सरकार को और कदम उठाने की जरूरत: रघुराम राजन

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने समाचार एजेंसी पीटीआइ से कहा कि सरकार को भारतीय अर्थव्यवस्था की K-शेप रिकवरी रोकने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है। इसके साथ ही, रघुराम राजन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘कुछ चमकदार स्पोट और कई बहुत गहरे धब्बे हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार को सावधानी के साथ खर्च करने की जरूरत है।

बता दें कि K-शेप रिकवरी, एक ऐसी स्थिति को दर्शाती है, जहां कुछ सेक्टर अधिक तेज दर से उबरते हैं जबकि कुछ सेक्टर इस दौड़ में धीमे होते हैं और पीड़े रह जाते हैं। शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर राजन ने एक ई-मेल साक्षात्कार में कहा, “अर्थव्यवस्था के बारे में मेरी सबसे बड़ी चिंता मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम क्षेत्र, और हमारे बच्चों के दिमाग को लेकर है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.