ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विक्की कौशल और सारा अली खान ने खत्म की अनटाइटल्ड फिल्म के इंदौर शेड्यूल की शूटिंग

नई दिल्ली। विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान बीते दिसंबर से इंदौर में अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। जिसकी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब शनिवार को शारिब हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सारा अली खान, विक्की कौशल समेत पूरी क्रू टीम नजर आ रही है।

इन तस्वीरों को देख कर मालूम होता है कि फिल्म कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने फिल्म के पहले शेड्यूल को खत्म कर लिया है। शारिब हाशमी द्वारा शेयर इन तस्वीरों में फिल्म निर्देशक लक्ष्मण उकेटा, अभिनेता विक्की कौशल, सारा अली खान और फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर शारिब ने कैप्शन सभी की तारीफ करते हुए कैप्शन लिखा, इस खूबसूरत (अभी तक बिना टाइटल्ड वाली) फिल्म के सेट पर मैडॉक फिल्म्स और पूजा विजान द्वारा निर्मित एक ड्रीम टीम के साथ खूबसूरत यादें बनाईं।

सभी का किया धन्यवाद

अभिनेता ने आगे निर्देशक की तारीफ करते हुए लिखा, निर्देशक साहब लक्ष्मण उकेटा सर मतलब आपने दिल जीत लिया और विक्की कौशल अब मैं आपका और बड़ा फैन हो गया हूं। आपके सभी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

सीखे नए इदौरी शब्द

शारिब ने डायलेक्ट कोच का धन्यवाद करते हुए लिखा, प्रतीक्षा जी नए-नए इंदौरी शब्द सीखने के लिए बहुत शुक्रिया और इस फिल्म की पूरी टीम का धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा को इतना सहज और यादगार बनाया।

वायरल हुई सेट के तस्वीर

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर विक्की और सारा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें विक्की बाइक चलते दिख रहे हैं और सारा अली खान उनके पीछे बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद एक शख्स ने फिल्म निर्मता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कहा कि फिल्म में जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया है, वो उसकी बाइक की नंबर प्लेट है और उनके नाम पर रजिस्ट्रर्ड है। इसका इस्तेमाल बिना उसकी अनुमति के किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.