ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशे का इंजेक्शन लगाकर गिरते-गिरते अपने मोटरसाइकिल तक पहुंचा युवक, सीधा खड़ा भी नहीं हो पाया

अमृतसर; नशे में गिरता पंजाब का युवा।पंजाब के अमृतसर में नशे से बेसुध होकर गिर रहे युवक का एक और वीडियो सामने आया है। बीते एक महीने में नशे से खराब हो रही जवानी का यह तकरीबन 8वां वीडियो है, जो अमृतसर के हालातों को बयान कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो अमृतसर के छोटे से कस्बे बाबा बकाला के समीप पड़ते गांव फत्तूवाल का बताया जा रहा है।नशे में झूलते युवक का वीडियो वायरल।वीडियो को जगतार भुल्लर नाम के एक युवक ने कैमरे में कैद किया। जिसमें एक पीली टीशर्ट और काली पैंट पहने युवक नजर आ रहा है। युवक खेतों में नशा लेने के बाद अपने मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन मोटरसाइकिल तक पहुंचते-पहुंचते वह कई बार गिर जाता है। काफी बार गिरने के बाद जब वह अपने मोटरसाइकिल पर बैठने का प्रयास करता है तो वह मोटरसाइकिल के साथ ही गिर जाता है। जिसे देख आसपास के लोग उसे खड़ा करते हैं और उसे कुछ समय शांति से वहीं बैठने की सलाह देते हैं।नशे में चूर अपने मोटरसाइकिल पर बैठ तक नहीं पाया।नशे से खराब हो रही जवानीपंजाब की जवानी नशे में खराब हो रही है। पंजाब सरकार ने नशे पर नकेल कसने के लिए काफी कोशिशें की हैं, लेकिन नशे पर पुलिस रोक लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। अमृतसर के मकबूलपुरा में महिला के नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद वहां सर्च ऑपरेशन भी चलाए गए, लेकिन सप्ताह में तीन वीडियो सिर्फ फातहपुर की ही सामने आयी हैं।इतना ही नहीं, अमृतसर के छेहर्टा एरिया, तरनतारन रोड के कई वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं। यह ताजा वीडियो अब बाबा बकाला साहिब के करीब गांव का सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.